Skip to content

भारत के लिए थेरेपी, ऑनलाइन

आपकी भावनाएँ मायने रखती हैं।

योग्य भारतीय मनोवैज्ञानिकों से निजी बातचीत — उसी भाषा में, जिसमें आप सोचते हैं।

50 मिनट
एक सेशन
2+ भाषाएँ
हिन्दी, अंग्रेज़ी और भी
100%
गोपनीय

अगर अभी बहुत बुरा लग रहा है और इंतज़ार नहीं हो सकता — Tele-MANAS पर कॉल कीजिए। मुफ़्त, गोपनीय, 24 घंटे, 20+ भारतीय भाषाओं में।

14416

कैसे काम करता है

तीन कदम, लगभग पाँच मिनट।

01

बताइए क्या चल रहा है

नींद, चिंता, रिश्ते, पढ़ाई, काम — या कुछ ऐसा जिसे नाम देना अभी मुश्किल लग रहा है। वह भी ठीक है।

02

अपना थेरेपिस्ट चुनिए

हर थेरेपिस्ट योग्य है, और उनकी योग्यता हमने खुद जाँची है। भाषा, अनुभव और जिस चीज़ पर वे काम करते हैं — सब लिखा है।

03

समय चुनिए और जुड़िए

वीडियो कॉल पर, अपने कमरे से। लिंक सेशन से 15 मिनट पहले आपके पेज पर आ जाता है।

Emoraa ही क्यों

यहीं के लिए, यहीं बना।

आपकी भाषा में

हिन्दी में सोचकर अंग्रेज़ी में समझाना अपने आप में थकाने वाला काम है। यहाँ वह करने की ज़रूरत नहीं।

घरवालों को पता नहीं चलेगा

आपका रिकॉर्ड सिर्फ़ आपका है। न कोई फ़ोन जाता है, न कोई मैसेज — जब तक आप खुद न कहें।

जो लोग यहाँ की ज़िंदगी समझते हैं

बोर्ड, प्लेसमेंट, जॉइंट फ़ैमिली, शादी का दबाव — इन्हें समझाने में आपका आधा सेशन नहीं जाएगा।

कीमत साफ़ लिखी है

जो दाम दिख रहा है, वही लगेगा। कोई छुपा हुआ चार्ज नहीं, कोई पैकेज ज़बरदस्ती नहीं।

हम क्या करते हैं

सेवाएँ

वह समय, जो सिर्फ़ आपका है।

ज़्यादातर लोगों को 48 घंटे के अंदर समय मिल जाता है।

पूरी तरह गोपनीय। जो बात सेशन में होती है, वह आपके और आपके थेरेपिस्ट के बीच रहती है। सेशन हिन्दी, अंग्रेज़ी और कुछ और भाषाओं में उपलब्ध हैं।

हमारी बाक़ी साइट — ब्लॉग, लंबे लेख और कुछ टूल — फ़िलहाल अंग्रेज़ी में हैं। सेशन हिन्दी में होते हैं, और यही सबसे ज़रूरी हिस्सा है। किसी भी सवाल के लिए connect@emoraa.com पर लिखिए। Read in English